मनोरंजन

पवन सिंह का नया गाना Kheladi Naiki रिलीज

Ritisha Jaiswal
19 Aug 2022 2:41 PM GMT
पवन सिंह का नया गाना Kheladi Naiki रिलीज
x
भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह का और शिल्पी राज का नया गाना 'Kheladi Naiki' हाल ही में रिलीज कर दिया गया है

भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह का और शिल्पी राज का नया गाना 'Kheladi Naiki' हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और खबर लिखे जाने तक इसे 14 लाख से ज्यादा बार प्ले किया जा चुका है। हर बार की तरह इस बार भी पवन सिंह ने दर्शकों को कुछ नया और दिलचस्प देने की कोशिश की है।

थिरकने को मजबूर करता है गाना
न सिर्फ गाने के बीट बहुत जोरदार हैं और आपको थिरकने के लिए मजबूर करते हैं बल्कि इसका वीडियो भी काफी अपीलिंग है। पुरुषोत्तम के प्रोडक्शन में बने इस सॉन्ग को असल खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने को आवाज दी है पवन सिंह और शिल्पी राज ने और इसके म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह प्रगति भट्ट और रितिक सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।
दिलकश अदाओं ने जीता फैंस का दिल
म्यूजिक वीडियो में जहां पवन सिंह अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं वहीं प्रगति भट्ट भी अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आई हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की इस तिकड़ी ने ऐसा कमाल दिखाया है कि वीडियो को लोग रीप्ले कर-करके देख रहे हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार हैं पवन सिंह
बता दें कि पवन सिंह का यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह की बादशाहत भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब है। तभी जहां वे भोजपुरी के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, वहीं, वे दूसरी इंडस्ट्री के मेकर्स की भी पहली पसंद बने हुए है।


Next Story