मनोरंजन

पवन सिंह के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाया कोहराम, बार-बार सुन रहे फैंस

Shubhra Nandy
5 Feb 2021 12:48 PM IST
पवन सिंह के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाया कोहराम, बार-बार सुन रहे फैंस
x
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने आए दिनों यूट्यूब पर छाए रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने आए दिनों यूट्यूब पर छाए रहते हैं। फैंस बार-बार उनके गाने सुनना पसंद करते हैं। फिलहाल तो उनका एक भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल 'हंसेलु त भाग हमार जाग जाए जा हमरो उमर तोहरे के लाग जाए' यह एक भोजपुरी का रोमांटिक गाना है। इस गाने को प्रकाश बारूद ने लिखा है और छोटे बाबा ने संगीत दिया है।

इस गाने का अभी ऑडियो वर्जन रिलीज हुआ है, लेकिन देखते ही देखते यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो वर्जन भी रिलीज होगा। इस गाने को म्यूजिक टॉन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को एक हफ्ते में 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को फैंस बार-बार सुन रहे हैं।


Next Story