मनोरंजन

पवन सिंह का 'ले लो पुदीना' ने मचाया गदर, अब तक 230 मिलियन पार

Rani Sahu
26 Sept 2021 3:24 PM IST
पवन सिंह का ले लो पुदीना ने मचाया गदर, अब तक 230 मिलियन पार
x
भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान यानि पवन सिंह की फिल्मों के साथ साथ एलबम का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान यानि पवन सिंह की फिल्मों के साथ साथ एलबम का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल में ही आई उनकी एल्बम 'ले लो पुदीना' इन दिनों दर्शकों की जबान पर चढ़ा हुआ है। खास बात ये है कि इस गाने को 23 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह सब्जी वाले बने नजर आ रहे हैं।

दरअसल, पवन सिंह एक दोस्त से कहते हैं कि उनका उनकी गर्लफ्रेंड से मिलने का मन कर रहा है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके बाद वह अपने दोस्त के साथ पुदीना बेचने के बहाने गर्लफ्रेंड की गली में जाते हैं।
यह गाना पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स कुंदन पांडेय और अर्जुन अकेला ने लिखे हैं। साथ ही गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यह गाना 5 जून 2021 को रिलीज हुआ और देखते ही देखते 4 महीने में इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 230 मिलियन यानि 23 करोड़ से ज्यादा बार देखा चुका है। वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने धमाल मचाया हुआ है।

Next Story