मनोरंजन

सलीम मर्चेंट के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे पवन सिंह, इस दिन रिलीज होगा प्रियंका खेरा के साथ रोमांटिक सॉन्ग

Subhi
28 March 2022 2:57 AM GMT
सलीम मर्चेंट के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे पवन सिंह, इस दिन रिलीज होगा प्रियंका खेरा के साथ रोमांटिक सॉन्ग
x
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता अब देशभर में बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों को अब सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के लोग भी बेहद पसंद करने लगे हैं। यही वजह है

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता अब देशभर में बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों को अब सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के लोग भी बेहद पसंद करने लगे हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से भोजपुरी गानों का इंतजार करते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही यहां के कलाकार भी अब दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। ऐसे में अब यह कलाकार लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड कलाकारों को भी टक्कर देते नजर आते हैं। भोजपुरी के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक हैं सुपरस्टार पवन सिंह, जिनके गाने दर्शक बड़े चाव से सुनते हैं।

इसी क्रम में अब जल्द ही भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह अपना नया गाना रिलीज करने वाले हैं। हालांकि, इस बार पवन सिंह अकेले नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। पवन सिंह जल्द ही नए गाने याद आती नहीं में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सलीम मर्चेंट ने इस बारे में जानकारी देते हुए नए गाने का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शेयर किए गए इस पोस्टर के साथ ही गाने के बारे में भी जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। सलीम मर्चेंट ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया है। शेयर किए गए पोस्टर मुताबिक यह गाना 3 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए सलीम मर्चेंट कैप्शन में लिखा, आपके इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रही है। यह लीजिए याद आती नहीं का पोस्टर। टीजर बहुत ही जल्द आ रहा है और गाना 3 अप्रैल को रिलीज होगा। सामने आए इस पोस्टर में एक और खास बात नजर आई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

दरअसल गाने कि इस पोस्टर में पवन सिंह के साथ पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका खेरा नजर आ रही हैं। साथ ही इस पोस्टर में प्रियंका और पवन रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाली प्रियंका खेरा आधे- अधूरे, शास्त्री सिस्टर्स और देवांशी जैसे टीवी धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।


Next Story