मनोरंजन
पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का किया समर्थन, हेटर्स की लगाई जमकर क्लास
Rounak Dey
6 Dec 2022 3:15 AM GMT
![पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का किया समर्थन, हेटर्स की लगाई जमकर क्लास पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का किया समर्थन, हेटर्स की लगाई जमकर क्लास](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/06/2288841-pawan-singh-khesari-lal-yadav.webp)
x
भोजपुरी को बदनाम कर दिया है। एक बेटी के पिता होकर भी गंदे-गंदे गानों को गाते हैं।
Pawan Singh on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था कि वो इंडस्ट्री छोड़ देंगे क्योंकि उन्हें कुछ लोग काम नहीं करने दे रहे हैं। इसके अलावा खेसारी लाल ने ये भी कहा था कि कुछ लोग उनकी बेटी की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। कुछ दिनों पहले ही भोजपुरी लोक गायक नेहा सिंह राठौर ने खेसारी लाल यादव को लेकर बयान दिया था। उन्होंने खेसारी को ट्रोल करते हुए कहा था कि जो बोया है वही काटोगे। इस बीच अब पवन सिंह ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है।
पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का किया समर्थन
पवन सिंह ने इस मौके पर खेसारी लाल यादव को सपोर्ट किया है। एक्टर ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा, 'अगर हमारे से कुछ गलत हुआ है तो हमे बोलिए। मेरा मानना है कि हमारी मां और बेटी के बारे में या सामने वाले की मां और बेटी के बारे में नहीं बोलना चाहिए। ये सब आप लोग ना करें। ये गंदगी ना फैले तो ही बेहतर हैं। हर बेटी हमारी बेटी है, हर बहन हमारी बहन है और हर मां हमारी मां है। मैं नहीं चाहता कि मैं गुस्से में ज्यादा बोला जाऊं। शांती बनाए रखिए आपको जिसका गाना पसंद आए या फिर जिसका फिल्म पसंद आए वो देखें। किसी पर गलत कमेंट ना करें।'
नेहा सिंह राठौर ने खेसारी पर साधा निशाना
बता दें कि पवन सिंह के अलावा रानी चटर्जी और यामिनी सिंह ने भी खेसारी लाल यादव का समर्थन किया था। वहीं भोजपुरी गायक नेहा सिंह राठौर ने इस मामले में उन्हीं को गलत ठहरा दिया। नेहा ने एक वीडियो में कहा कि इन लोगों ने भोजपुरी को बदनाम कर दिया है। एक बेटी के पिता होकर भी गंदे-गंदे गानों को गाते हैं।
TagsRelationship with the public is the latest newsRishta with the publicnews webdeskRelationship with the publiclatest newstoday's big newstoday's important newsrelationship with public Hindi newsbig news of public relationshipbig news of publiccountry and world Newsstate-wise newsHind newstoday's newsbig newsrelationship with public new newsdaily newsbreaking newsIndia newsnews of newsnews of country and abroad
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story