मनोरंजन

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का गाना 'आज धरती पे उतरल बा चांद' हुआ रिलीज

Admin4
9 Oct 2023 9:48 AM GMT
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का गाना आज धरती पे उतरल बा चांद हुआ रिलीज
x
स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की फिल्म ‘आज जीने की तमन्ना है’ का गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद’ रिलीज हो गया। यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है। रोमांस से भरपूर इस गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। यह फिल्म जल्द ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग की जाएगी, लेकिन उससे पहले इस फिल्म का सोमवार को रिलीज हुआ गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है। गाना यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख चुके हैं और इस गाने पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
गाना 'आज धरती पे उतरल बा चांद' को मिल रहे प्यार को लेकर पवन सिंह ने कहा कि गाना हमारे दर्शकों को पसंद आया यही हमारी सफलता है। वे हमारे भगवान है। उनके लिए ही मैं गाता हूँ और मां सरस्वती की कृपा से दर्शकों को मेरी गायकी पसंद आती है। एक कलाकार के नाते इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है। जहां तक बात इस गाना 'आज धरती पे उतरल बा चांद’ की है तो इस गाने में स्मृति सिन्हा के साथ मिलकर हमने लाजवाब काम किया है। स्मृति सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के पावर स्टार तो हैं, उम्दा कलाकार भी हैं। इसलिए जब भी उनके साथ कोई काम करती हूं तो बहुत मजा आता है। हम इस गाने को कितना इन्जॉय कर रहे हैं, इसके लिए आप इस गाने को एक बार जरूर देखिए और सुनिए। बहुत मजा आने वाला है। दरअसल, इस गाना को पवन सिंह और दलिया चक्रवर्ती ने मिलकर गाया है। इसमें पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार सच्चिदानंद हैं और संगीत गुरवंत सेन हैं।
Next Story