मनोरंजन

पवन सिंह और सपना चौधरी के गाने को मिले इतने व्यूज, रिलीज हुआ 'लहंगा लहक जाई' सॉन्ग

Rounak Dey
18 Jan 2023 8:05 AM GMT
पवन सिंह और सपना चौधरी के गाने को मिले इतने व्यूज, रिलीज हुआ लहंगा लहक जाई सॉन्ग
x
मात्र 1 घंटे में इस गाने पर 82 हजार लोगों ने लाइक का बटन दबाया है। वहीं इसे अबतक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनका कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक गाना 'पांच के नाचे अइहा' रिलीज किया था, जो कि अबतक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर ये जानकारी दी थी कि उनका एक नया गाना 'लहंगा लहक जाई' रिलीज होने वाला है। खास बात तो ये है कि इस सॉन्ग में उनके साथ सपना चौधरी भी है। पवन सिंह और सपना चौधरी का गाना 'लहंगा लहक जाई' आज यानी 18 जनवरी को रिलीज हो गया है। सामने आने के बाद से ही ये सॉन्ग इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
पवन सिंह और सपना चौधरी के गाने को मिले इतने व्यूज



पवन सिंह और सपना चौधरी के इस गाने को VYRL Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने में पवन सिंह धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वहीं सपना चौधरी भी अपने ठुमकों से पवन सिंह के दिलों की धड़कनें तेज करती दिखाई दे रही हैं। गाने में पवन सिंह और सपना की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों को साथ देख फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि पहली बार भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी एक साथ किसी गाने में नजर आए हैं जिसका असर साफ नजर आ रहा है। मात्र 1 घंटे में इस गाने पर 82 हजार लोगों ने लाइक का बटन दबाया है। वहीं इसे अबतक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं सपना चौधरी
बताते चलें कि पवन सिंह से पहले सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव के साथ काम किया था। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। पवन सिंह की बात करें तो उन्होंने कई टीवी एक्ट्रेसेस के साथ भी काम किया है। साल 2022 में उनका एक छठ गीत सामने आया था, जिसमें वो टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के साथ नजर आए थे। इसके अलावा पवन सिंह ने बिग बॉस 16 में नजर आ रही कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा के साथ भी काम किया है।
Next Story