मनोरंजन

पवन सिंह और सहर आफसा का गाना 'कजरा कत्ल करवा दी' ने उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ वायरल

Bhumika Sahu
23 Aug 2021 10:51 AM IST
पवन सिंह और सहर आफसा का गाना कजरा कत्ल करवा दी ने उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ वायरल
x
Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' का गाना 'कजरा कत्ल करवा दी' रिलीज किया जा चुका है. इसमें सहर आफसा की अदाएं लोगों का दिल जीत ले रही है. देखिए.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' (Hum Hain Rahi Pyar Ke) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. कुछ वीडियोज वायरल (viral Video) हो रहे हैं कि बिहार में सिनेमाघरों में शो हाउसफुल जा रहा है. इसी बीच अब इसी फिल्म से पवन सिंह और सहर आफसा (Sahar Afsha) स्टारर गाना 'कजरा कत्ल करवा दी' (Kajra Katal Karwa Di) का वीडियो यूट्यूब (Youtube Video) पर जारी कर दिया गया है. इसमें दर्शक अपना खूब सारा प्यार दे रहे हैं.

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gana) 'कजरा कत्ल करवा दी' के वीडियो को एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज किया गया है. इसे रिलीज किए हुए और खबर बनाए जाने तक महज दो घंटे ही हुए हैं, जिसे अब तक करीब डेढ़ लाख व्यूज मिल चुके हैं और 14 हजार लाइक्स मिले हैं. इस गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि सहर आफसा अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं. इसमें उनके साथ पवन सिंह भी हैं, मगर महफिल तो एक्ट्रेस ने ही लूटी ली है. गाने में उनकी खूबसूरती और यूं पवन सिंह के साथ रोमांटिक (Romantic Song) दिखना दिल को छू रहा है. ये सब कुछ बहुत ही कमाल का लग रहा है. हालांकि, ये वीजुअल वीडियो नहीं है बल्कि मोशन वीडियो है. लेकिन, पवन का वीडियो काफी विजुअल वीडियो के लिए फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है. दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहा है.
बता दें कि 'कजरा कत्ल करवा दी' को पवन सिंह (Pawan Singh ka naya gana) ने गाया है और हनी बी ने इसमें रैप गाया है. गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है और लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं. भोजपुरी फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में पवन और सहर आफसा के अलावा हर्षिका पुनाचा, काजल राघवानी, माया यादव और संजय महानंद भी अहम भूमिका में हैं. इसे प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है और अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय निर्माता हैं.
गौरतलब है कि पवन सिंह की इस फिल्म से एक्ट्रेस हर्षिका पुनाचा (Harshika Poonacha) ने भोजपुरी में डेब्यू किया है. हर्षिका साउथ की खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं. वहीं, सहर आफसा की ये तीसरी फिल्म है. उन्होंने भोजपुरी में खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' (Mehandi Laga ke Rakhna 3) डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने उनके साथ 'चोरी चोरी चुपके चुपके' (Chori Chori Chupke Chupke) में काम किया, जिसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है.


Next Story