मनोरंजन

पवन सिंह और हर्षिका पुनाचा ने शुरू की लंदन के इन खूबसूरत लोकेशन में 'प्रेम पुकार' की शूटिंग, दिखेगा पूरा भोजपुरिया स्वैग

Neha Dani
13 April 2021 5:59 AM GMT
पवन सिंह और हर्षिका पुनाचा ने शुरू की लंदन के इन खूबसूरत लोकेशन में प्रेम पुकार की शूटिंग, दिखेगा पूरा भोजपुरिया स्वैग
x
जबकि लाइन प्रोड्यूसर यूके के विपुल शर्मा हैं। प्रेमांशु सिंह डायरेक्टर हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की सबसे महंगी फिल्म 'प्रेम पुकार' का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही लांच किया जाएगा, जिसकी शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म भले अंग्रेजों की धरती पर बनी है, लेकिन स्वैग तो पूरा भोजपुरिया ही है। हमने इस फिल्म को एक बड़े स्केल पर बनाया है। तभी हमने फिल्म की शूटिंग ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट जैसे मनोरम लोकेशन में शूट किया है।

गौरतलब है कि पवन की फिल्म 'प्रेम पुकार' यशी फिल्म्स और जुम्बिया एंटरटेनमेंट और डिवाइन फिल्म प्रोडक्शन यूके के बैनर तले बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म को भोजपुरी पर्दे पर एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर पवन सिंह बेहद खुश हैं और कहते हैं कि फिल्म 'प्रेम पुकार' लाजवाब कहानी पर बनी है। लंदन के लोकेशन में भोजपुरी कहानी दर्शकों के लिए खास अनुभव वाला होगा। यह फिल्म अपनी माटी से दूर लंदन में अपनी संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है।
फिल्म 'प्रेम पुकार' में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पद्म सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं, जबकि लाइन प्रोड्यूसर यूके के विपुल शर्मा हैं। प्रेमांशु सिंह डायरेक्टर हैं।


Next Story