अन्य

पवन सिंह और अकांक्षा दुबे का गाना 'सटा के पैसा' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा

Subhi
29 May 2022 1:45 AM GMT
पवन सिंह और अकांक्षा दुबे का गाना सटा के पैसा यूट्यूब पर धमाल मचा रहा
x
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक के बाद एक गाने रिलीज कर खूब धमाल मचा रहे हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में रिलीज किया गया उनका गाना 'सटा के पैसा' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक के बाद एक गाने रिलीज कर खूब धमाल मचा रहे हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में रिलीज किया गया उनका गाना 'सटा के पैसा' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन जहां एक ओर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं, वहीं उनके बैक टू बैक गानों का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार और उनकी पत्नी के बीच कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। पति पत्नी हाल ही में आरा के फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। इस केस की सुनवाई करते हुए जज ने दोनों को आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने का एक मौका दिया है।

'सटा के पैसा' को मिले 1.2 करोड़ व्यूज

उनके गाने की बात करें तो सटा के पैसा सॉन्ग की लोकप्रियता हर गुजरते दिन से साथ बढ़ती चली जा रही है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 1.2 करोड़ बार देखा जा चुका है। गाने में भोजपुरी अभिनेता के साथ अकांक्षा दुबे की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि महज दो हफ्ते में ही इस गाने ने यह आंकड़ा पार किया है। यूट्यूब पर फैंस कमेंट सेक्शन में जाकर अपने चहेते सितारे पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

दर्शकों को पसंद आ रही पवन सिंह-अकांक्षा दुबे की जोड़ी

इस वीडियो सॉन्ग को शुभ लाभ फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल ने 1 मई 2022 को रिलीज किया था। गाने में आकांक्षा दुबे की कातिलाना अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं। इसके अलावा पवन सिंह की दबंगई भी लोगों को खूब भा रही है। इसके क्रेज को देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही यह गाना कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है।


Next Story