मनोरंजन
‘पति पत्नी और पंगा’ मेरी शादी की कहानी जैसी है : सोनाली बेंद्रे
jantaserishta.com
19 Jun 2025 5:01 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द ही कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा : जोड़ियों की रियलिटी चेक’ में होस्ट के रूप में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इस शो का चुनाव क्यों किया।
शो में सोनाली बेंद्रे होस्ट के तौर पर नजर आएंगी। उनका मानना है कि यह शो उनकी शादी की कहानी से मिलता-जुलता लगा। सोनाली ने कहा, “मैंने ‘पति पत्नी और पंगा’ को हां कहा क्योंकि यह मेरी शादी के पन्नों जैसा लगा, बस इसमें ज्यादा कैमरे हैं। मेरा मानना है कि सबसे खास कहानियां रोजमर्रा की जिंदगी में छिपी होती हैं।”
उन्होंने बताया, “यह शो रिश्तों की उन छोटी-छोटी बातों का जश्न है, जो उन्हें खास बनाती हैं। एक-दूसरे को चुपके से देखना, रिमोट के लिए झगड़ा, छोटी-छोटी जीत, जो बहुत मायने रखती हैं। मैं इन जोड़ियों के साथ हंसने और उनके साथ प्यार के बारे में कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित हूं।”
सोनाली बेंद्रे ने साल 2002 में फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘नाराज’ के सेट पर हुई थी। सोनाली ने साल 2005 में बेटे को जन्म दिया। शो की बात करें तो ‘पति पत्नी और पंगा’ में कई मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ियां हिस्सा लेंगी, जिनमें हिना खान-रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गोर-मिलिंद चंदवानी और गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी शामिल हैं।
यह शो रिश्तों के मजेदार, भावनात्मक और हल्के-फुल्के पलों को दिखाएगा, जिसमें जोड़ियां मजेदार पलों को एंजॉय करने के साथ ही कई चुनौतियों का सामना भी करेंगी। शो का प्रीमियर कलर्स टीवी पर होगा।
वहीं, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दे चुकी हैं। इस लिस्ट में आमिर खान के साथ ‘सरफरोश', ‘दिलजले’, ‘डुप्लीकेट’, ‘मेजर साब’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के साथ ही ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनमें शानदार अभिनय कर इंडस्ट्री में खास मुकाम पर हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





