मनोरंजन

पठान ने पहले वीकेंड पर की इतनी कमाई, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

Rounak Dey
31 Jan 2023 9:58 AM IST
पठान ने पहले वीकेंड पर की इतनी कमाई, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
x
शाहरुख खान की फिल्म कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की लीड रोल वाली फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए है। इस फिल्म ने चौथे दिन के मुकाबले 5वें दिन ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने आज एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। तो चलिए जानते है शाहरुख खान की फिल्म पहले 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
पठान ने पहले वीकेंड पर की इतनी कमाई
शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए है। इस की साथ फिल्म का पहला वीकेंड भी पूरा हो गया है। इस फिल्म पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड्स बना दिए जिसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है। इसी बीच अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ गए है। जिसके हिसाब से फिल्म दीपिका पादुकोण की फिल्म इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 5वें दिन 58.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 271 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़ें देखने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे है।
वर्ल्ड वाइड की इतनी कमाई
जॉन अब्राहम और शाहरुख खान की फिल्म पठान ने इंडिया के साथ-साथ विदेश में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 542 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ ये फिल्म सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की फिल्म कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Next Story