भारत
'पठान' ने रचा इतिहास, दूसरे दिन कमाई इतने करोड़ तक पहुंची
jantaserishta.com
27 Jan 2023 7:01 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की 'पठान' ऐतिहासिक रूप से हिट हो गई है। इसने दूसरे दिन 113.6 करोड़ की कुल कमाई की, जिसके बाद दुनिया भर में सिर्फ दो दिनों में इसकी कमाई 219.6 करोड़ पहुंच गई। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। दूसरे दिन, 'पठान' ने हिंदी मार्केट में 68 करोड़ रूपए की कमाई की, जबकि इसके डब वर्सन ने 2.5 करोड़ नेट कमाए।
दूसरे दिन कुल कमाई 70.50 करोड़ नेट (82.94 करोड़ ग्रोस) थी। इस प्रकार यह एक ही दिन में 70 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। इस बीच, विदेशी कलेक्शन भी अविश्वसनीय रहा, फिल्म ने 30.70 करोड़ की कमाई की।
'पठान' ने अपने दूसरे दिन भी इतिहास रच दिया, जब इसने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पहले दिन फिल्म की कमाई हिंदी वर्सन में 55 करोड़ रूपए से अधिक रही। डब किए गए वर्सन में 2 करोड़, यानि कुल 57 करोड़ नेट।
यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, एक उद्योग के रूप में, आज जश्न मनाने का दिन है। यह पठान की सफलता से उभरने वाली सबसे महत्वपूर्ण भावना है।
यश राज फिल्म्स मीडिया, दर्शकों और उद्योग को समर्थन देने के लिए सभी का आभारी है। फिल्म के लिए यह एकमत प्यार है जिसके चलते पठान ने सभी मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ दिए। हम खुश हैं कि फिल्म ने इतने प्रभावशाली तरीके से सभी का मनोरंजन किया।
उन्होंने कहा, हम इस पल को पठान की पूरी टीम के साथ साझा करते हैं, जिसमें हमारे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम और हर एक व्यक्ति शामिल है, जिसने पठान को एक सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया। पूरी दुनिया में भारतीय शाहरुख की सिनेमाघरों में वापसी का जश्न मना रहे हैं।
इस गर्मजोशी को देखना हमारे लिए वास्तव में विशेष महत्व रखता है। हम एक टीम के रूप में अभिभूत हैं और हम पर विश्वास करने के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





