मनोरंजन

5वें दिन इतनी कमाई कर सकती है 'पठान', कमा डाले इतने करोड़

Rounak Dey
30 Jan 2023 10:50 AM IST
5वें दिन इतनी कमाई कर सकती है पठान, कमा डाले इतने करोड़
x
फिल्म की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की लीड रोल वाली फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने महज चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके बाद अब फिल्म नए रिकॉर्ड की तरफ आगे बढ़ रही है। इसी बीच अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ गए है, जिसके हिसाब से फिल्म 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली है।
5वें दिन इतनी कमाई कर सकती है 'पठान'
जॉन अब्राहम और शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज से पहले काफी विवादों में बनी हुई थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद अब अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ गए है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म पठान 5वें दिन 60-62 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। अगर कमाई के आंकडें सही साबित हुई तो फिल्म 5 दिन में ही 300 करोड़ी हो जाएगी। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के आंकड़ें अभी अनुमानित है। असल आंकड़ें अलग भी हो सकते है। चौथे दिन फिल्म ने 51.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
कब रिलीज हुई थी पठान
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम-स्टारर पठान साल 2023 की 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज से पहले अपने गाने को और नाम के चलते विवादों में आ गई थी। इस फिल्म का काफी बायकॉट भी हुआ, लेकिन इसका असर फिल्म पर नहीं दिखाई दिया। फिल्म की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Next Story