मनोरंजन

अमिताभ की इस फिल्म से हटाने पर दुखी थीं परवीन

Mohammed Raziq
4 April 2024 7:02 PM IST
अमिताभ की इस फिल्म से हटाने पर दुखी थीं परवीन
x
मुंबई : अमिताभ की इस फिल्म से हटाने पर दुखी थीं परवीन परवीन बॉबी की आज 4 अप्रैल को 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। परवीन 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। परवीन ने कई बड़े सितारों संग काम किया। उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्में कीं। इस बीच कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर रंजीत ने खुलासा किया है कि परवीन को अमिताभ की एक सुपरहिट फिल्म से बाहर कर दिया गया था और फिर जया बच्चन ने उनकी जगह ली थी।
रंजीत ने एनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि परवीन मेरी अच्छी दोस्त थीं। वो काफी अकेली थीं। वो बहुत खूबसूरत थीं। वो हमेशा मुस्कुराती रहती थीं और हम उन्हें उनके दांतों की वजह से फाड़ा कहते थे। एक दफा वो काफी दुखी थीं और रो रही थीं। मैंने उनसे पूछा था, ‘क्या हुआ परवीन?’ एक फिल्म बनी थी, ‘सिलसिला’। परवीन उसके लिए ओरिजिनल हीरोइन थी, लेकिन उन्हें फिल्म छोड़ने को कहा था। किसी कंट्रोवर्सी की वजह से जया को कास्ट कर लिया गया।
बता दें साल 1981 में यश चोपड़ा के डायरेक्शन बनी फिल्म में रेखा, जया, अमिताभ, शशि कपूर व संजीव कुमार जैसे दिग्गज अभिनेता थे। गौरतलब है कि परवीन की पहली फिल्म 1973 में आई ‘चरित्र’ थी। वह अमिताभ के साथ ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’, ‘मजबूर’ समेत और भी कई फिल्मों में नजर आई थीं। साल 2005 में परवीन का निधन हो गया।
Next Story