मनोरंजन

वरुण शर्मा के 33वे बर्थडे पर हुई पार्टी, शहनाज गिल ने बढ़ाई महफिल की रौनक

Neha Dani
6 Feb 2023 3:22 AM GMT
वरुण शर्मा के 33वे बर्थडे पर हुई पार्टी, शहनाज गिल ने बढ़ाई महफिल की रौनक
x
इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पर देखिए एक्टर वरुण शर्मा के जन्मदिन की जश्न की कुछ तस्वीरें...
बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर वरुण शर्मा 33 साल के हो गए हैं। वरुण शर्मा ने बीती 4 फरवरी यानी शनिवार को अपने बर्थडे को सेलिब्रिट किया है। वरुण शर्मा की खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स पहुंचे थे। शहनाज गिल, मुकेश छाबड़ा, रिद्धि डोगरा सहित तमाम सेलिब्रिटीज वरुण शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पर देखिए एक्टर वरुण शर्मा के जन्मदिन की जश्न की कुछ तस्वीरें...
वरुण शर्मा ने जन्मदिन पर काटा केक
वरुण शर्मा अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटते नजर आए। इस दौरान वरुण शर्मा के चेहरे पर जन्मदिन की खुशी साफ देखी जा सकती है।
शहनाज गिल ने दिखाया चुलबुलापन
बिग बॉस फेम शहनाज गिल भी वरुण शर्मा की पार्टी में शामिल हुईं। बर्थडे पार्टी में पहुंचीं शहनाज गिल का हमेशा की तरह चुलबुलपना देखने को मिला।
रिद्धि डोगरा ने पार्टी में लगाए चार चांद
वरुण शर्मा की बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने भी शिरकत की। रिद्धि डोगरा की खूबसूरती ने वरुण शर्मा की पार्टी में चार चांद लगा दिए।
मुकेश छाबड़ा ने सेलिब्रेट किया दोस्त का बर्थडे
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और वरुण शर्मा अच्छे दोस्त हैं। वरुण शर्मा के जन्मदिन के जश्न में मुकेश छाबड़ा भी शरीक हुए।
राघव जुयाल के अतरंगी अंदाज ने खींचा ध्यान
पॉपुलर डांसर राघव जुयाल भी अपने अतरंगी अंदाज वरुण शर्मा की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे थे। राघव जुयाल का अंदाज देखने वाला था।

Next Story