मनोरंजन
प्रतिभागी ने एक्ट्रेस जरीन खान के कंधे पर रखा हाथ, स्टेज पर हुआ बवाल
Nil dhankar
21 Oct 2021 11:58 AM IST

x
रायपुर। एक्ट्रेस जरीन खान का राजधानी रायपुर में नया रूप देखने को मिला है। दरअसल वे ब्यूटी इवेंट कार्यक्रम में रायपुर पहुंचीं थीं। तभी कार्यक्रम के बीच में मोमेंटो और फोटो सेशन चल रहा था। यहां एक पुरूष प्रतिभागी ने उनके और एक्टर शिवदासानी के कंधे पर पीछे से हाथ रखा। इससे नाराज होकर वे होटल के कमरे में चली गई। इसके बाद एक्टर शिवदासानी भी मंच छोड़कर चले गए। इसके बाद जरीन सीधे एयरपोर्ट चली गई। इससे शेष बचे प्रतिभागियों में काफी नाराजगी देखने को मिली।
Next Story





