मनोरंजन
हाथ में पोर्टेबल पंखा लिए मुंबई पहुंची पेरिस हिल्टन, एयरपोर्ट पर हुआ एक्ट्रेस का जोरदार स्वागत
Rounak Dey
20 Oct 2022 10:01 AM GMT

x
पैरिस इससे पहले साल 2011 में भारत आई थीं और फर साल 2012 में दूसरी बार।
एक्ट्रेस, डीजे पैरिस हिल्टन बुधवार को मुंबई आई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ कई सिक्योरिटी स्टाफ वाले थे।
इसके साथ ही फैंस भी उनके साथ फोटोज क्लिक करवाने के लिए आ गए। पैरिस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि पैरिस का ये भारत का चौथा विजिट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए भारत आई हैं।
पैरिस के पास इस दौरान पोर्टेबल फैन था जो शायद मुंबई की ह्यूमिडिटी की वजह से वह अपने साथ लेकर आईं।
पैरिस अपने 2 दिन के प्रमोशनल इवेंट के लिए आई हैं। वह अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भारत में प्रमोट करने के लिए आई हैं।
बता दें कि पैरिस, पॉपुलर हिल्टन परिवार का हिस्सा हैं जिनके हिल्टन होटल समेत कई बिजनेस हैं।
पैरिस ने कई फिल्मों और गानों में काम किया है। इसके साथ ही वह बतौर डीजे भी काम कर चुकी हैं।
पैरिस इससे पहले साल 2011 में भारत आई थीं और फर साल 2012 में दूसरी बार।
Next Story