मनोरंजन

परिणीति के पति राघव की जा सकती थी रोशनी

Mohammed Raziq
2 May 2024 1:58 PM IST
परिणीति के पति राघव की जा सकती थी रोशनी
x
मुंबई : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पिछले साल सितंबर में राजस्थान के उदयपुर शहर में शादी की थी। तब से ही यह कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। परिणीति हाल ही ‘अमर सिंह चमकीला’ मूवी में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। दूसरी ओर, राघव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें एक बीमारी की वजह से काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
राघव की ब्रिटेन में आंख की मेजर सर्जरी हुई है। अगर राघव इलाज में थोड़ी और देर कर देते तो उनकी रोशनी जा सकती थी। इस बात का खुलासा दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया है। उन्होंने कहा कि राघव अपनी एक आंख की सर्जरी के सिलसिले में अभी यूके में हैं। बताया जा रहा है की समस्या काफी गंभीर थी। ब्लाइंडनेस भी हो सकती थी।
मुझे लगता है जैसे ही उनका इलाज हो जाएगा, वो वापस आएंगे और हमारे कैंपेन के अंदर शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राघव की छवि एक तेज-तर्रार नेता की है। वे पूर्व में एक शानदार प्रवक्ता के रूप में टीवी चैनल्स की डिबेट में अपनी बात रखते थे। परिणीति ने बताया था कि उन्होंने पहली मुलाकात में ही राघव से शादी का फैसला कर लिया था।
Next Story