मनोरंजन

परिणीति ने शेयर की प्रियंका के जन्मदिन की तस्वीरें, स्विमिंग पूल से लेकर नाइट पार्टी तक

Neha Dani
24 July 2022 5:05 AM GMT
परिणीति ने शेयर की प्रियंका के जन्मदिन की तस्वीरें, स्विमिंग पूल से लेकर नाइट पार्टी तक
x
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैंl सभी काफी खुश नजर आ रहे हैंl

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 40 वां जन्मदिन स्टाइल में बनाया हैl अब परिणीति चोपड़ा ने कई अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैl इसमें प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास भी नजर आ रहे हैंl सभी एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैंl परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl वह अपनी कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भाग लेने पहुंची थीl




परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भाग लेने मैक्सिको पहुंची थी
परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और उनके दोस्त नजर आ रहे हैंl परिणीति चोपड़ा ने और भी कई तस्वीरें शेयर की हैl यह तस्वीरें मेक्सिको में की गई पार्टी की हैl एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा का हाथ पकड़े नजर आ रही हैंl यह एक रिसोर्ट की तस्वीरें हैl


प्रियंका चोपड़ा को दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में पार्टी करते हुए देखा जा सकता है
परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट ड्रेस और ग्लासेस पहन रखा हैl वहीं प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर की बिकिनी टॉप पहन रखी है और मैचिंग स्कर्ट और हेडस्कार्फ पहन रखा हैl वहीं एक फोटो में निक जोनास भी नजर आ रहे हैंl एक तस्वीर में उन्हें दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में पार्टी करते हुए देखा जा सकता हैl


प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा खुश नजर आ रही हैं
परिणीति चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'बर्थडे फोटो डम्पl 48 घंटे हमने लगातार सेलिब्रेट किया हैl जेट लैग हो गया हैl काफी हंसी-मजाक भी हुआ हैl हैप्पी बर्थडे टू वर्ल्डस देसी गर्ल लेकिन मेरी मिमी दीदी, आई लव यूl' आखरी फोटो में निक जोनास एक प्राइवेट जेट में बैठे नजर आ रहे हैंl इसमें उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैंl सभी काफी खुश नजर आ रहे हैंl


Next Story