मनोरंजन

आज परिणीति-राघव की सगाई

Rounak Dey
13 May 2023 7:12 PM IST
आज परिणीति-राघव की सगाई
x
जानें क्या-क्या हो रहीं तैयारियां

Parineeti And Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ ही समय में एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री से आते हैं। 13 मई, 2023 यानी आज ये कपल सगाई करने जा रहे हैं। जानें इस खास इवेंट्स की सारी डिटेल्स।

Parineeti And Raghav Engagement Ceremony: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने जा रहे हैं। बॉलीवु एक्ट्रेस पिरणीति चोपड़ा और AAP पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा सगाई करने जा रहे हैं।

इसे पंजाबी रीति रिवाजों से किया जाएगा क्योंकि दोनों ही पंजाबी बैकग्राउंड से हैं। सगाई से पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 8 बजे कपल सगाई करेंगे और इसके बाद डिनर होगा।

किस जगह सगाई करेंगे परिणीति-राघव?

सगाई के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रॉयल वेन्यू चुना है। दोनों दिल्ली के कनॉट पैलेस के पास स्थित कपुरथला हाउस में सगाई करेंगे। ये एक खास जगह है और पंजाब के सीएम का निवास भी है। मतलब जब भी पंजाब के सीएम दिल्ली में आते हैं तो इसी स्थान पर रुकते हैं। एरिया काफी बड़ा है और हरे-भरे गार्डन से घिरा हुआ है। इसकी इनसाइड फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कौन-कौन होगा सगाई में शामिल?

सगाई में फिल्म और राजनीति जगत के दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। हाल ही में रिपोर्ट्स में सामने आया कि इस खास मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा गेस्ट लिस्ट में सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर शामिल हो सकते हैं जो परिणीति चोपड़ा के खास दोस्त भी हैं। रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी बहन की सगाई का हिस्सा बन उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं। इसके अलावा पॉलिटिकल वर्ल्ड से कई नेता इस सेरेमनी का हिस्सा होंगे।

Next Story