मनोरंजन

शादी के लिए उदयपुर पहुंचे परिणीति-राघव, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं रुबीना

Mohammed Raziq
22 Sept 2023 12:30 PM IST
शादी के लिए उदयपुर पहुंचे परिणीति-राघव, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं रुबीना
x
स्वागत, पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं रुबीना
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा रविवार (24 सितंबर) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वे आज शुक्रवार को शादी के लिए राजस्थान की उदयपुर नगरी पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर परिणीति और राघव का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही एयरपोर्ट पर एक बैनर भी लगा है। इस पर लिखा है कि 'उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का स्वागत है।'
एयरपोर्ट से दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों कूल लुक में दिख रहे हैं। राघव ने नेवी ब्लू कलर की स्वेट शर्ट पहनी है तो वहीं परिणीति मरून कलर के जंपसूट में जंच रही हैं। इन दोनों के साथ ही इनके परिवार के लोग भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी की रस्में शनिवार से शुरू होंगी।
परिणीति बॉलीवुड के मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी, जो बेसिक सॉलिड पेस्टल रंग का होगा। वह स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ लुक को पूरा करेंगी। परिणीति ने 13 मई को हुई सगाई में भी मनीष द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस ही पहनी थी। बताया जा रहा है कि शादी में शाहरुख खान, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल होंगे।
रुबीना को मुंबई में किया गया स्पॉट, वीडियो हो रहा वायरल
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी हासिल कर लेंगी। रुबीना मां बनने वाली हैं। रुबीना प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। रुबीना को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। रुबीना पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। उनके साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी थे। रुबीना ने हाल ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी जिसके बाद उन्हें पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया।
वीडियो में रुबीना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिखाई दी। उन्होंने सफेद रंग का टॉप और ब्लैक प्रिंटेड पैंट पहनी हुई थी। रुबीना ने पैपराजी से बात की और अपने फैंस को गणेशोत्सव की बधाई दी। ऐसा लग रहा है कि रुबीना पति के साथ किसी रेस्टोरेंट में गई थीं। वह पैपराजी को बॉय बोलकर कार में बैठकर चली जाती हैं। फैंस रुबीना को बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनव-रुबीना की साल 2018 में शादी हुई थी। कपल बिग बॉस 17 में नजर आया था।
Next Story