मनोरंजन

एक बार फिर इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

Rani Sahu
30 July 2022 11:10 AM GMT
एक बार फिर इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
x
बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ बैठी नजर आ रही है। उनकी ये तस्वीर न्यूयॉर्क, लंदन की है। जहां वो अपने आगामी फिल्म की शूटिंग अक्षय कुमार के साथ कर रही है। तस्वीर में परिणीति चोपड़ा पिंक कलर का पुलोवर और ब्लैक शॉर्ट्स पहने नजर आ रही है।

अभिनेत्री आंखों पर ब्लैक स्टाइलिश सनग्लास भी लगाई हैं। वहीं अभिनेता ब्लैक कलर का टी-शर्ट और ब्लू कलर का पैंट पहने है। वो अपने सिर पर कैप भी लगाए है। दोनों स्टार्स के चेहरे पर अपने आगामी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट की खुशी साफ नजर आ रही है। परिणीति चोपड़ा ने अपने कैप्शन में लिखा, 'हम वापस आ गए हैं। इस बार केसरी की जोड़ी भले ही यॉर्क में शूटिंग कर रही हो, लेकिन हंसी, मजाक, खेल और पंजाबी गपशप वही है।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा आगामी फिल्म 'कैप्सूल गिल' की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार के साथ न्यूयॉर्क गई है। ये एक सच्ची घटना पर आधारित बायोग्राफी फिल्म है। जो माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर बेस्ड है। जिन्होंने साल 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की एक कोल माइन में बाढ़ का पानी भर जाने से उसमें फंसे 60 से अधिक बच्चों को अपनी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल निकाला था। इस फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत गिल के किरदार में है। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ आखिरी बार हिट फिल्म 'केसरी' में नजर आई थी। ये फिल्म प्रशंसकों को खूब पसंद आई थी।

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story