मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में दिखाई दिलकश अदाएं, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फिदा हुए फैंस

Rounak Dey
5 Feb 2022 9:50 AM IST
परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में दिखाई दिलकश अदाएं, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फिदा हुए फैंस
x
इसके अलावा एक्ट्रेस शो 'हुनरबाज' को जज कर रही है।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में परिणीति ने साड़ी में फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

लुक की बात करें तो परिणीति व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी में नजर आ रही है। न्यूड मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कानों की झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं।


एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
काम की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार फिल्म 'साइना' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस रिभु दासगुप्ता की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस शो 'हुनरबाज' को जज कर रही है।

Next Story