मनोरंजन

AAP सांसद राघव चड्डा संग नजर आईं परिणीति चोपड़ा, रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ हुए स्पाॅट

Neha Dani
24 March 2023 5:16 AM GMT
AAP सांसद राघव चड्डा संग नजर आईं परिणीति चोपड़ा, रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ हुए स्पाॅट
x
अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था। भारत में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला था।
राजनीति और बॉलीवुड का संबंध हमेशा से ही गहरा रहा है। बॉलीवुड और राजनीति जगत से कई हस्तियों को उनका पार्टनर मिला है। अब फिर दोनों जगत से दो दिल एक हो रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बुधवार शाम दोनों को एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे तेज हो गए। हालांकि, अब तक इन खबरों पर परिणीति और राघव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव दोनों पीछे मुड़कर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर हल्की स्माइल देखने को मिल रही है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस पूछने लगे हैं कि कहीं ये दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे। हालांकि, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
बता दें, इससे पहले इस साल के शुरुआती महीने जनवरी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था। भारत में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला था।
Next Story