मनोरंजन
फिर साथ में स्पॉट हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, 'भाभी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा मोहाली स्टेडियम
Rounak Dey
4 May 2023 6:06 AM GMT
x
दोनों का रोका हो गया है। दोनों एक साथ बेहद खुश थे। इस साल अक्टूबर के अंत में उनकी शादी भी हो सकती है।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों 13 मई को सगाई कर सकते हैं और अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंधेगे। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक ना तो राघव और ना ही परिणीति का कोई रिएक्शन सामने आया है, लेकिन फैंस के बीच दोनों की शादी की खबरें खूब चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच, हाल ही में इस कपल को एक साथ आईपीएल मैच एंजॉय करते देखा गया, जहां से दोनों की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पंजाब किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियन्स का मैच देखने एक साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्वि्निंग भी करते दिखे। जहां राघव चड्ढा ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी थी तो वहीं परिणीति चोपड़ा डीपनेक ब्लैक वनपीस में बोल्ड दिखीं। स्टेडियम में दोनों एक-साथ जमकर मैच एंजॉय करते दिखे।
वहीं, एक वीडियो में जहां राघव और परिणीति आईपीएल मैच एंजॉय करते दिखे तो वहीं, पूरा मोहाली स्टेडियम परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारों से गूंजता दिखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस की आवाज सुनकर परिणीति शरमा रही हैं तो वहीं राघव भी ब्लश करते दिख रहे हैं।
It’s in public now♥️
— Meena Joshi (@MeenaJoshi_) May 3, 2023
MP Raghav Chadha & Actress Parineeti Chopra spotted watching IPL 2023 game in Mohali....@raghav_chadha @ParineetiChopra pic.twitter.com/g02knMx4Su
बता दें, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का रोका हो चुका है। एक सूत्र ने मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान दोनों का रोका हो गया है। दोनों एक साथ बेहद खुश थे। इस साल अक्टूबर के अंत में उनकी शादी भी हो सकती है।
Next Story