मनोरंजन

रेड ड्रेस में बोल्ड हुई परिणीति चोपड़ा, अलग-अलग अंदाज में दिए पोज़

Rani Sahu
22 March 2022 9:00 AM GMT
रेड ड्रेस में बोल्ड हुई परिणीति चोपड़ा, अलग-अलग अंदाज में दिए पोज़
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर उनका लुक देख फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।

इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा रेड कलर के वन शोल्डर गाउन में हुस्न की मल्लिका से कम नहीं लग रहीं है।
फोटोज़ में परिणीति चोपड़ा अलग-अलग अंदाज में पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं और उनकी सादगी से भरी अदाएं फैन्स का चैन चुराने के लिए काफी है।
इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा ने अपने बालों को एक बन में बांधा है, इसके साथ ही उनका स्मोकी मेकअप, कंगन, रिंग्स और कानों के झुमके उनके लुक पर चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है।
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से धमाल मचाती नजर आती हैं।
परिणीति चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया - पुरानी दुनिया का रोमांस ..🌹।
Next Story