मनोरंजन
13 मई को सगाई करने वाले हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
jantaserishta.com
9 May 2023 4:16 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
हाल ही में इस कपल को डिनर डेट के बाद एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया।
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शनिवार 13 मई को सगाई करने वाले हैं। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, शनिवार, 13 मई को सगाई हो रही है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। परिणीति पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
हाल ही में इस कपल को डिनर डेट के बाद एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल दिख रहे हैं।
राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।
एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्टोरेंट में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों को न तो खारिज किया है और न ही स्वीकार किया।
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।
Tagsपरिणीति चोपड़ाराघव चड्ढापरिणीति चोपड़ा सगाईसगाईparineeti chopraraghav chaddhaparineeti chopra engagementengagement
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





