मनोरंजन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया अपनी शादी में डांस, देखें अनसीन वीडियोज
Mohammed Raziq
27 Sept 2023 5:02 PM IST

x
देखें अनसीन वीडियोज
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी द लीला पैलेस में हुई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे, राजनेता और परिवार वाले शामिल हुए। इस आर्टिकल में देखें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी के कुछ वायरल वीडियोज (Parineeti Raghav Wedding Videos)।
परिणीति और राघव ने किया शादी में डांस
परिणीति चोपड़ा और राघव ने अपनी शादी में खूब मस्ती की। दोनों के डांस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कपल के साथ-साथ दिल्ली और पंजाब के सीएम के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
राघव चड्ढा की बारात का वीडियो हुआ वायरल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी के हर फंक्शन का आनंद उठाया। राघव पूरी बारात के साथ परिणीति को लेने पहुंचे। वीडियो में सभी बाराती डांस और राघव भी इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत का वीडियो
22 सितंबर से ही परिणीति और राघव चड्ढा की शादी के लिए गेस्ट उदयपुर पहुंचने लग गए थे। शादी से पहले के फंक्शन में भी सभी गेस्ट ने खूब मस्ती की। परिणीति राघव के संगीत के वीडियो में पंजाबी सिंगर नवराज हंस गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल वीडियो में काफी खुश दिख रहे हैं।
Next Story





