मनोरंजन

परिणीति ने प्रेग्नेंसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, यूं दिया जवाब

Mohammed Raziq
29 March 2024 11:50 AM IST
परिणीति ने प्रेग्नेंसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, यूं दिया जवाब
x
मुंबई : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं। वह शादी के बाद पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी मुख्य वजह है उनके आउटफिट। हाल में परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर भरी गर्मी में एक पफर जैकेट पहने दिखीं। इस लुक के बाद एक बार फिर अटकलें लगाई जाने लगीं कि परिणीति प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब परिणीति ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
उन्होंने ऐसी अफवाहें उड़ाने वालों को करारा जवाब भी दिया। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर ऐसे लोगों का मुंह बंद कर दिया। परिणीति ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “काफ्तान ड्रेस पहनो तो प्रेग्नेंट, ओवरसाइज शर्ट पहनो तो प्रेग्नेंट, कम्फर्टेबल इंडियन कुर्ता पहनो तो प्रेग्नेंट।” इसके साथ परिणीति ने एक लाफ्टर इमोजी लगाया। इस तरह से परिणीति ने बता दिया है कि वह फिलहाल फैमिली प्लान नहीं कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि परिणीति ने पिछले साल सितंबर में राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी (आप) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ भव्य समारोह में शादी की थी। इसके बाद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई दिनों तक फैंस को शादी की झलकियां दिखाईं।
इसके अलावा परिणीति ने दिपावली सहित कुछ खास अवसरों पर भी राघव और ससुराल वालों के साथ बिताए गए पलों से रूबरू कराया। परिणीति जल्द ही पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ ‘चमकीला’ मूवी में नजर आने वाली हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को स्ट्रीम होगी। इससे पहले परिणीति, अक्षय कुमार के साथ ‘मिशन रानीगंज’ में दिखी थीं।
Next Story