मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे परिणीति और राघव

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 7:00 AM GMT
शादी के बंधन में बंधे परिणीति और राघव
x
परिणीति और राघव
काफी लंबे समय से राघव और परिणीति चोपड़ा सुर्खियों में बने हुए थे। इसका कारण था दोनों का लव अफेयर। आखिरकार राघव और परिणीति शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों इस खास दिन के मौके पर बेहद सुंदर लग रहे हैं। परिणीति ब्राइडल लुक में किसी प्रिंसेस जैसी लग रही हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कपल की शादी की फोटोज पर और जानते हैं दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में।
इस खास अंदाज में नजर आया कपल
परिणीति चोपड़ा क्रीम कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने इस खास दिन के लिए सिंपल लुक रखा। वहीं, राघव हमेशा की तरह शेरवानी में बेहद अच्छे लग रहे हैं।
परिणीति और राघव की वेडिंग डिटेल्स
23 सितंबर को चूड़ा सेरेमनी की गई थी। इसी दिन शाम 7 बजे 90 की थीम के अनुासर पार्टी रखी गई थी। 24 की शाम को फेरे लिए गए और रात को रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी।
13 मई 2023 को हुई थी सगाई
इस साल 13 मई को राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा ने सगाई की थी। इंगेजमेंट कपूरथला हाउस, नई दिल्ली में हुई थी। उनकी सगाई में बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिशियन तक शामिल हुए थे। सगाई के दिन परिणीती ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ रोज-पिंक कुर्ता सेट पहना था, जिस पर पर्ल से एमब्रॉयडरी की गई थी। वहीं, राघव चड्ढा ने शेरवानी पहनी थी।
शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन
परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में संपन्न हुई। इस शादी की थीम पर्ल व्हाइट रखी गई थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया।
परिणीति और राघव की लव स्टोरी
परिणीति और राघव पहले अच्छे दोस्त थे। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। जैसा अक्सर लव स्टोरी में होता है। राघव और परिणीति का प्यार भी शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था।
वह पंजाब में अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग में बिजी थीं। इस शूटिंग में राघव परिणिती से मिलने आते थे। इसके बाद दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया। कैफेज से लेकर आईपीएल में दोनों साथ नजर आए।
Next Story