मनोरंजन

92 की उम्र में परेश रावल की सास डॉ. मृदुला संपत का निधन

Neha Dani
5 April 2023 6:09 AM GMT
92 की उम्र में परेश रावल की सास डॉ. मृदुला संपत का निधन
x
उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं और अब जल्द ही अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर परेश रावल के घर में इस वक्त मातम का माहौल है। एक्टर की सासू मां डॉ मृदुला संपत का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक डॉ मृदुला संपत 3 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। मां के निधन से परेश की पत्नी स्वरूप संपत टूट गई हैं और परिवार में शोक की लहर है।
परेश रावल की सास डॉक्टर मृदुला संपत 92 वर्ष की थी और 3 अप्रैल को उन्होंने मुंबई स्थिति अपने निवास पर अंतिम सांस ली।





बता दें, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट मृदुला संपत गुजराती थिएटर कलाकार बच्चू संपत की पत्नी थीं। उनकी बेटी स्वरूप संपत भी एक्ट्रेस हैं, जिनकी शादी परेश रावल से हुई। परेश रावल और स्वरूप संपत की शादी साल 1987 में हुई थी।
वहीं, परेश रावल की बात करें तो वह बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं, जो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं और अब जल्द ही अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे।

Next Story