मनोरंजन

बच्चों के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहे माता-पिता: निम्रत कौर

jantaserishta.com
31 May 2023 5:02 PM IST
बच्चों के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहे माता-पिता: निम्रत कौर
x

फाइल फोटो

मुंबई (आईएएनएस)| अपकमिंग स्ट्रीमिंग सीरीज 'स्कूल ऑफ लाइज' में एक स्टूडेंट काउंसलर की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस निम्रत कौर का मानना है कि माता-पिता को बेहद सावधान रहने की जरूरत है कि वे अपने बच्चों के आसपास कैसे व्यवहार करते हैं क्योंकि आज के बच्चे तेजी से सीखने वाले हैं और माता-पिता का व्यवहार उनके प्रारंभिक वर्षों में बच्चों पर एक अच्छी छाप छोड़ता है। 'स्कूल ऑफ लाइज' एक बोर्डिग स्कूल में टीनएजर के सफर को को दर्शाता है।
माता-पिता और उनके बच्चे के बीच की गतिशीलता कैसे बदल रही है, इस बारे में बात करते हुए निम्रत ने आईएएनएस को बताया, आजकल के युवा बच्चों के पास खुद का दिमाग है, वे अपनी पसंद खुद बनाना चाहते हैं और हर समय हर चीज से आगे रहते हैं। माता-पिता को बहुत सावधान रहना होगा कि वे अपने बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। मुझे लगता है कि हमारे वक्त में चीजें बड़ी आसान थीं, उस वक्त इंटरनेट नहीं होता था, हमारे पास स्मार्टफोन नहीं होता था। हमारे दिमाग के अलावा कोई और ऐसी चीजें नहीं थी, जिनपर हमारी पहुंच हो।
एक्ट्रेस ने कहा, आज के बच्चे दो-तीन दशक पहले की तुलना में बहुत अलग हैं। आज के बच्चे कुछ मायनों में खुद ही बड़े हैं। वह टेक और कल्चर दोनों से जुड़े हुए हैं। यहां तक कि अपने माता-पिता के साथ भी उनके संबंध लगातार विकसित हो रहे हैं।
'स्कूल ऑफ लाइज' में आमिर बशीर, गीतिका विद्या ओहल्यान, सोनाली कुलकर्णी और जितेंद्र जोशी भी हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित और बीबीसी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, यह ईशानी बनर्जी और अविनाश अरुण धावरे द्वारा बनाई गई है। अविनाश अरुण धावरे द्वारा निर्देशित, 'स्कूल ऑफ लाइज' 2 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story