मनोरंजन
मां के लिए वृंदावन में Paras Chhabra ने खरीदा घर, शेयर की ''गृह प्रवेश'' की तस्वीरें
Rounak Dey
8 April 2023 8:11 AM GMT

x
दीवारों को भी आर्टिस्टिक चीजों से सजाया गया है।
'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपना एक सपना पूरा किया है। पारस हमेशा से अपनी मां के लिए वृंदावन में एक घर खरीदना चाहते थे और उनका यह सपना हकीकत में बदल गया है। एक्टर ने अपने नए घर और गृह प्रवेश की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
पारस छाबड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्टर मंदिर के सामने पोज दे रहे हैं। अन्य फोटो में पारस की मां ब्लू कलर के सोफे पर अपनी एक दोस्त के साथ बैठी पोज दे रही हैं। जबकि एक तस्वीर में पंडित गृह पूजा करता नजर आ रहा है।
इन्हीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पारस छाबड़ा का घर बेहद शानदार है। व्हाइट थीम हाउस में ब्लू कलर के काउचेस लुक को क्लासी बना रहे हैं। दीवारों को भी आर्टिस्टिक चीजों से सजाया गया है।
Next Story