मनोरंजन

पापा बोनी कपूर ने की बेटी अंशुला की तारीफ, फैंस बोले- वेट लॉस की टिप्स दो

Neha Dani
29 May 2022 5:36 AM GMT
पापा बोनी कपूर ने की बेटी अंशुला की तारीफ, फैंस बोले- वेट लॉस की टिप्स दो
x
अपना प्यार लुटाया है। साथ ही वजन घटाने का उपाय भी पूछने लगे। एक ने लिखा, 'अंशुला प्लीज अपने वेट लॉस की टिप्स शेयर की।'

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) की बहन और प्रड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) लाइमलाइट से अक्सर दूर रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने जिम के दौरान की पोस्ट अपडेट कर रही थीं। जिसमें वह अपने बढ़े हुए वजन को घटाने (Weight Loss) में लगी हुई थीं। अब उनको इसमें सफलता मिल गई है। इस बात का अंदाजा उनकी लेटेस्ट पोस्ट से लगाया जा सकता है। फैन्स भी खूब वाहवाही कर रहे हैं और उनके इस तगड़े ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) का राज पूछ रहे हैं।




अर्जुन कपूर और बोनी कपूर की तरह ही अंशुला की भी पर्सनालिटी है। लेकिन अब उन्होंने खुद को निखार लिया है। वजन कम करने के लिए वह लगातार एक्सरसाइज कर रही थीं। डाइट चार्ट भी मन लगाकर फॉलो कर रही थीं। लेटेस्ट फोटो में वह पहले से कहीं ज्यादा पतली लग रही हैं। शार्प जॉ लाइन और ब्यूटी बोन भी झलक रही है। साथ ही चेहरे पर आई स्माइल से भी वह बेहद प्यारी लग रही हैं। अब इस फोटो पर उन्हें ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पापा बोनी कपूर ने की बेटी अंशुला की तारीफ


कुब्रासेत ने लिखा, 'ओह दैट स्माइल!', शनाया कपूर की मां और संजय कपूर की पत्नी माहीप कपूर ने लिखा, 'बहुत सुंदर।' पापा बोनी कपूर ने भी बेटी की तारीफ की। लिखा, 'प्यारी लग रही हो।' जिसके जवाब में अंशुला ने रेड हार्ट ड्रॉप किया है। रिया कपूर ने लिखा, 'वाह, तुम कितनी अच्छी दिखती हो।' इन्हें जवाब में अंशुला ने कहा, 'रिया कपूर लव यू।' इनके अलावा फैन्स ने भी उनके लुक्स पर अपना प्यार लुटाया है। साथ ही वजन घटाने का उपाय भी पूछने लगे। एक ने लिखा, 'अंशुला प्लीज अपने वेट लॉस की टिप्स शेयर की।'



Next Story