मनोरंजन

पंखुड़ी अवस्थी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण

Manish Sahu
8 Sept 2023 11:37 PM IST
पंखुड़ी अवस्थी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण
x
नई दिल्ली: पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं. इन दिनों टीवी का ये लोकप्रिय कपल अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है. ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग फोटोज शेयर कर फैंस को उनसे जुड़ी अपडेट देता रहता है. ऐसे में कल जन्माष्टमी के मौके पर पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने अपने बच्चों का नामकरण किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस संग ये जानकारी साझा की है.
‘सूर्यपुत्र कर्ण’ फेम गौतम रोडे और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों के नामकरण का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ये दोनों जन्माष्टमी के अवसर पर अपने दोनों बच्चों के साथ खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. साथ ही कपल के परिवारवाले श्री कृष्ण की पूजा- अर्चना करते भी दिख रहे हैं.
वीडियो शेयर करते हुए ये एक्ट्रेस लिखती हैं, “ भगवान के आशीर्वाद के लिए आभारी हूं. एक बड़ी सी स्माइल के साथ हमारी और हमारे बच्चों- राध्या और रादित्य की तरफ से आप सबको जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं”. वह आगे लिखती हैं, “ राध्या- वह जो पूजा के योग्य हो. राधा जी का एक और नाम जो हिंदू धर्म में प्रेम, कोमलता, करुणा और भक्ति की देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं.”
ये एक्ट्रेस अपने बेटे के नाम का मतलब साझा करते हुए लिखती हैं, “ रादित्य का मतलब है सूरज. रा प्राचीन इजिप्ट के सूर्य देवता हैं. प्राचीन इजिप्ट के धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं. रा ने निर्मित दुनिया के सभी हिस्सों -आकाश, पृथ्वी और पाताल पर शासन किया था”.
कपल के इस वीडियो पर इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने कमेंट करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस गौहर खान लिखती हैं, “ हमारे राध्या और रादित्य को मेरी, जैद और उनके दोस्त जेहान की तरफ से ढेर सारा प्यार”.
बता दें, पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे की मुलाकात सीरियल ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ के सेट पर हुई थी . इस सीरियल में एक्ट्रेस ‘द्रौपदी’ के किरदार में नजर आई थीं जबकि गौतम ने ‘कर्ण’ का लीड रोल अदा किया था.
Next Story