मनोरंजन

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन

jantaserishta.com
21 Aug 2023 4:28 PM IST
पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन
x
मुंबई: लोकप्रिय एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उत्तराखंड में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और अब बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव वापस जा रहे हैं।
पंकज त्रिपाठी की टीम की ओर आधिकारिक बयान में कहा गया, ''भारी मन के साथ यह कहना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 99 साल का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी फिलहाल गोपालगंज अपने गांव जा रहे हैं।''
पंकज की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 113.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें अक्षय कुमार और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story