मनोरंजन

पंकज त्रिपाठी ने शादी की 17वीं सालगिरह पर की पत्नी मृदुला संग शेयर की अनदेखी फोटोज, सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

Neha Dani
16 Jan 2022 6:27 AM GMT
पंकज त्रिपाठी ने शादी की 17वीं सालगिरह पर की पत्नी मृदुला संग शेयर की अनदेखी फोटोज, सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
x
उन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया।

पंकज त्रिपाठी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्में हों या वेब सीरीज अपने हर किरदार में वह जान डाल देते हैं। चाहे उनका रोल छोटा ही क्यों ना हो वह अपनी छाप जरूर छोड़ जाते हैं। पिछले कुछ सालों से पंकज त्रिपाठी लगातार काम में व्यस्त हैं। फुरसत मिलते ही वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करे हैं। शनिवार को उनकी शादी को 17 साल हो गए। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें उनकी शादी के वक्त की हैं।

दुल्हन बनीं दिखीं मृदुला त्रिपाठी


वेडिंग एल्बम से साझा की गई फोटोज में मृदुला लाल रंग के जोड़े में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। वह शरमाती हुई पंकज त्रिपाठी के गले में जयमाला डाल रही हैं। पंकज त्रिपाठी ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना हुआ है।
कपल की एक बेटी
फोटोज शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा- '17 साल हुए आज परिणय सूत्र में। इस सुखद यात्रा की कुछ यादें, धन्यवाद।' बता दें कि पंकज और मृदुला की एक बेटी आशी हैं।
सितारों ने दी बधाई
फोटोज पर निर्देशक अनुराग कश्यप ने कमेंट किया, 'वाह बधाई'। अर्चना पूरन सिंह लिखती हैं, 'बहुत बहुत बधाई मृदुला और पंकज'। सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट सेक्शन में हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। रसिका दुग्गल लिखती हैं, 'ढेर सारा प्यार पंकज और मृदुला'।
पत्नी ने हमेशा किया सपोर्ट
पंकज त्रिपाठी और मृदुला 15 जनवरी 2004 को शादी के बंधन में बंधे थे। मृदुला पेशे से एक टीचर हैं। पंकज त्रिपाठी अपने कई इंटरव्यू में यह बता चुके हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में मृदुला की कमाई से घर के खर्चे चलते थे। उन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया।


Next Story