मनोरंजन

Pankaj Tripathi ने अपने पिता जी की आखरी इच्छा को किया पूरा

Tara Tandi
11 Sept 2023 7:12 PM IST
Pankaj Tripathi ने अपने पिता जी की आखरी इच्छा को किया पूरा
x
अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म ओएमजी 2 में नजर आए थे। फिल्म रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद अभिनेता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद एक्टर अपने गांव पहुंचे थे। एक्टर पिछले कुछ दिनों से अपने गांव में हैं। अब उनके बारे में एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर ने अपने पिता का अधूरा सपना पूरा किया है।
अभिनेता अक्सर शिक्षा और समाज के विकास के लिए कुछ न कुछ योगदान देते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। अभिनेता ने अपने दिवंगत पिता को समर्पित करते हुए, गोपालगंज के बेलसंड में हायर सेकेंडरी स्कूल में एक नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। वर्षों पहले अभिनेता अपने स्कूल के बुनियादी ढांचे को बदलने के मिशन पर निकले थे।
जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इस मौके पर अभिनेता ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, 'मुझे आशा है कि मैं बेलसंड, गोपालगंज के छात्रों के दिलों में ज्ञान और साहित्य के प्रति आजीवन प्रेम पैदा कर सकूंगा। शिक्षा वह सबसे बड़ा उपहार है जो हम अपनी भावी पीढ़ियों को दे सकते हैं और उनकी सीखने की यात्रा में योगदान देना मेरे लिए सम्मान की बात है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी ओएमजी 2 के बाद अब फिल्म फुकरे 3 में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी बदल दी गई है। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फुकरे 3 में पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिनेता पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा भोली पंजाबन के किरदार में एक बार फिर ऋचा चड्ढा होंगी। फुकरों को क्लास देते दिखें।
Next Story