मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur की दहशत शुक्रवार को भी रहा दबदबा

nidhi
12 Sept 2026 10:31 AM IST
बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur की दहशत शुक्रवार को भी रहा दबदबा
x
बॉक्स ऑफिस का राजा बना Mirzapur The Movie
एंटरटेनमेंट डेस्क: सिनेमाघरों में इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई फिल्म ‘Haiwaan’ की रिलीज और ‘Hanuman Ansh’ की मौजूदगी के बावजूद ‘Mirzapur-The Movie’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। रिलीज के दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस का सिंहासन अपने नाम रखा।
शुरुआती ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक ‘Mirzapur-The Movie’ ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को भारत में करीब 8.45 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। इसके साथ फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 157.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार ने ट्रेड जगत को प्रभावित किया है।
Haiwaan को नहीं मिली धमाकेदार शुरुआत
शुक्रवार को अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘Haiwaan’ सिनेमाघरों में उतरी। लंबे समय बाद अक्षय और सैफ की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के कारण फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर उम्मीद के मुताबिक दिखाई नहीं दिया।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘Haiwaan’ ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। बड़े सितारों और चर्चित निर्देशक प्रियदर्शन से जुड़ी फिल्म के लिहाज से यह ओपनिंग कमजोर मानी जा रही है। अब फिल्म के लिए शनिवार और रविवार बेहद महत्वपूर्ण होंगे।
Hanuman Ansh भी नहीं रोक पाई मिर्जापुर की रफ्तार
दूसरी ओर ‘Hanuman Ansh’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच बनी हुई है। फिल्म को धार्मिक और पौराणिक विषय पसंद करने वाले दर्शकों से समर्थन मिल रहा है, लेकिन शुक्रवार की कमाई में वह ‘Mirzapur-The Movie’ को पीछे नहीं छोड़ सकी।
इस तरह बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ‘मिर्जापुर’ सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि नई रिलीज होने के बावजूद ‘Haiwaan’ पुराने खिलाड़ी ‘Mirzapur-The Movie’ के सामने पहले दिन पिछड़ गई।
दूसरे हफ्ते में भी मिर्जापुर का दबदबा
‘Mirzapur-The Movie’ ने पहले सप्ताह में ही शानदार प्रदर्शन किया था। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और अन्य कलाकारों से सजी फिल्म को लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी का फायदा मिला है। वेब सीरीज के किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में पहले से उत्सुकता थी, जिसका असर टिकट बिक्री पर दिखाई दिया।
फिल्म के डायलॉग, एक्शन और परिचित किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आठवें दिन भी मजबूत कमाई यह संकेत देती है कि फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिल रहा है।
वीकेंड पर होगी असली परीक्षा
अब बॉक्स ऑफिस की नजर शनिवार और रविवार की कमाई पर टिकी है। ‘Haiwaan’ को अगर मुकाबले में वापसी करनी है तो वीकेंड पर बड़ी छलांग लगानी होगी। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के कलेक्शन को बढ़ा सकता है।
वहीं ‘Mirzapur-The Movie’ अगर दूसरे शनिवार और रविवार को भी मजबूत कमाई करती है तो उसका घरेलू कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ सकता है। फिलहाल शुक्रवार के आंकड़ों में ‘Mirzapur-The Movie’ बॉक्स ऑफिस की नंबर-वन फिल्म बनकर सामने आई है और नई रिलीज भी उसका सिंहासन नहीं हिला सकी।
Next Story