मनोरंजन

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से मुंबई में हड़कंप, बाइकर्स का CCTV फुटेज आया सामने

jantaserishta.com
14 April 2024 1:09 PM IST
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से मुंबई में हड़कंप, बाइकर्स का CCTV फुटेज आया सामने
x
देखें वीडियो.
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर रविवार की सुबह दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की. सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा में है, जहां वो रहते हैं. घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता सलमान खान से फोन पर बातचीत की और उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया है. वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांचं कर रही है. जब जानकारी सामने आएगी तो आप लोगो को दी जाएगी, अटकलबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है.
गोलीबारी की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था खतरे में है. गृह मंत्री कहां हैं? वह 24 घंटे चुनावी मोड में हैं, कभी दिल्ली तो कभी कही और हैं. कानून व्यवस्था की देखभाल कौन करेगा?
शिवसेना लीडर प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून बिगड़ने के लिए सीधे तौर पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस और यह नाजायज सरकार जिम्मेदार है. सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी न केवल चौंकाने वाली है बल्कि यह उनकी राजनीति पर शासन पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता को भी दर्शाती है.
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि अभिनेता सलमान खान के घर के सामने हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर मुंबई जैसे शहर में सलमान खान के घर के सामने इस तरह फायरिंग होगी तो देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा. यह गृहमंत्री की विफलता है. महाराष्ट्र में अपराध बढ़ गया है. ये हम नहीं बल्कि केंद्र सरकार ने कहा है. ऐसा डेटा गृहमंत्री को दिया गया है.
डीसीपी राजतिलक रोशन ने कहा कि एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए 15 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की घटना के वक्त सलमान खान घर के अंदर मौजूद थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story