मनोरंजन

Palak Tiwari: काले रंग के ड्रेस में पलक तिवारी हुई ट्रोल, लोगों ने कहा...

Tara Tandi
23 May 2022 12:23 PM IST
Palak Tiwari: Palak Tiwari trolled in black dress, people said...
x
पैंट और एक फायर-बोल्ट बस्टियर पहना था। पलक ने ब्लैक हील्स और स्मार्टवॉच के साथ लुक को पूरा किया

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बिजली-बिजली गाने के बाद छा गई हैं। उनका ये गाना काफी हिट हुआ है, जिसके बाद वह स्टार बन गई हैं। पलक तिवारी अक्सर अपने हॉट लुक्स के जरिए इंटनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। पलक तिवारी ने हाल ही में दिल्ली टाइम्स फैशन वीक्स में अपने लुक्स के जरिए कहर बरपाया है। उन्होंने कॉन्फिडेंस से रैंप वॉक करके फैंस के दिल में खास जगह बनाई है, लेकिन कुछ लोगों को उनकी यह वॉक पसंद नहीं आई है। वह इसके लिए पलक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

फैशन वीक में पलक काले रंग की ड्रेस में थीं। वह एक स्मार्ट वॉच ब्रांड के लिए शो स्टॉपर बनी हुई थीं। उन्होंने काले रंग की जैकेट, पैंट और एक फायर-बोल्ट बस्टियर पहना था। पलक ने ब्लैक हील्स और स्मार्टवॉच के साथ लुक को पूरा किया। रैंप वॉक के दौरान वह किसी पेशेवर मॉडल से कम नहीं लग रही थी। लेकिन उनकी रैंप वॉक लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने पलक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दिल्ली टाइम्स फैशन वीक्स में पलक तिवारी की रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये रैंप वॉक काफी डरावनी है...लगता है इन्होंने रिहर्सल नहीं की। दूसरे ने लिखा- लगता है इन्हें रैंप वॉक नहीं आती है। वहीं तीसरे शख्स ने लिखा- बकवास। एक अन्य यूजर ने लिखा- रहने भी दो यार...हर काम हर किसी के लिए नहीं होता...आप बिजली ही गिराओ रैम्प वॉक मत करो।

रैंप वॉक को लेकर पलक तिवारी एक बार पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 में रैंप वॉक करते हुए पलक को ट्रोल किया गया था। इस दौरान पलक तिवारी को लोगों ने अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ओवरकॉन्फिडेंट तक बता दिया था।

Next Story