मनोरंजन
रैंप वॉक करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं पलक तिवारी, कहा- अपनी मां की तरह ही ओवर कॉन्फिडेंट हो
Rounak Dey
3 May 2022 5:07 AM GMT

x
पलक तिवारी ने जिस तरह से रैंप वॉक क्या उसकी तारीफ की और आगे बढ़ने के लिए उनका हौंसला बढ़ाते हुए नजर आए।
पलक तिवारी फिल्मों में डेब्यू के पहले ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। अब तक पलक तिवारी ने दो सिंगल्स किए हैं, जहां हार्डी संधू के साथ 'बिजली' गाने को दर्शकों का जमकर प्यार मिला, तो वही दूसरे रीमिक्स गाने 'मंगता है' को ऑडियंस का मिक्स रिएक्शन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर पलक काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। लेकिन हाल ही में पलक तिवारी को सोशल मीडिया पर उनकी पहली रैंप वॉक के लिए ट्रोलर्स ने खूब ट्रोल किया।
पहली बार रैंप पर उतरीं थीं पलक तिवारी
हाल ही में पलक तिवारी ने एक फैशन वीक में डिजाइनर ईशा अमीन के लिए रैंप वॉक किया। यह पहली बार था जब पलक किसी फैशन शो की शोज टॉपर बनीं। पलक ने ईशा के कलेक्शन को शो केस करते हुए एक फ्लोरल लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने येलो रंग के बूट्स पहने हुए थे। हालांकि जहां कुछ लोगों ने उनकी वॉक और लुक दोनों को खूब पसंद किया। तो वही कुछ लोगों ने उनके द्वारा की गई रैंप वॉक के लिए उन्हें ओवर कॉंफिडेंट बताया और उनकी मां श्वेता तिवारी का नाम भी बीच में घसीट लिया। लोगों ने पलक तिवारी को उनकी पहली वॉक के लिए काफी बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया।
ट्रोलर्स ने बीच में घसीटा मां श्वेता तिवारी का नाम
पलक तिवारी की इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह बहुत ही फनी है'। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने अब तक की सबसे खराब वॉक देखी है'। अन्य यूजर ने तो उनकी मां श्वेता तिवारी से उनकी तुलना करते हुए उन्हें ओवर कॉंफिडेंट तक कह दिया। यूजर ने लिखा, 'मां की तरह है बिलकुल ओवर कॉंफिडेंट'। जबकि कुछ लोगों ने रिस्की ड्रेस के साथ पलक तिवारी ने जिस तरह से रैंप वॉक क्या उसकी तारीफ की और आगे बढ़ने के लिए उनका हौंसला बढ़ाते हुए नजर आए।
Next Story