
The Bhootnii New Song Rang Laga Out: पिछले काफी समय से मल्टीस्टारर मूवी 'द भूतनी' (The Bhootnii) फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं मेकर्स भी कभी टीजर, कभी पोस्टर, तो कभी ट्रेलर जारी करके फैंस की एक्साइटमेंट्स को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं. वहीं अब सिद्धांत सचदेवा के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' (The Bhootnii Song) का नया गाना 'रंग लगा' (Rang Laga) रिलीज कर दिया गया है. सिंगर मुकुंद सूर्यवंशी की आवाज, धुन और लिरिक्स न सिर्फ लोगों के दिलों को छू रहे हैं, बल्कि इस गाने में सनी सिंह (Sunny Singh) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यही वजह है कि यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है.
Rang Laga गाने में फैंस के लिए है खास सरप्राइज
'रंग लगा' (Rang Laga Song) गाना यूट्यूब चैनल Zee Music Company पर अपलोड किया गया है. गाने में पलक तिवारी और सनी सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. दोनों का ऑनस्क्रीन अंदाज बेहद फ्रेश और दिलकश लग रहा है. साथ ही इस गाने में एक खास सरप्राइज के तौर पर मौनी रॉय (Mouni Roy) भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से गाने में और जान डाल दी है.
कब रिलीज होगी The Bhootnii?
1 मई 2025 को रिलीज हो रही इस फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने प्रजेंट किया है. फिल्म के निर्माता हैं दीपक मुकुट और संजय दत्त, जबकि हुनर मुकुट और मान्यता दत्त सह-निर्माता की भूमिका में हैं. फिल्म का म्यूजिक, कहानी और स्टार कास्ट सबकुछ मिलाकर 'द भूतनी' इस गर्मी में बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त तड़का लगाने वाली है. अगर आप हॉरर और रोमांस के तगड़े फैन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए जरूर देखने





