
पाकिस्तान | पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस, सिंगर और मॉडल फिजा अली ने बहुविवाह (Polygamy) और नारीवाद (Feminism) पर एक विवादित बयान देकर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने चार शादियां करने वालों को जमकर फटकार लगाई और इसे "अय्याशी का तरीका" बताया.
क्या कहा फिजा अली ने?
फिजा अली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा,
"इस्लाम में चार शादियां करने का हुक्म नहीं दिया गया है, बस इसकी इजाजत दी गई है, लेकिन लोग इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं."
उन्होंने आगे कहा,
"जिन पुरुषों की नीयत ही गलत होती है, वही इस्लाम का सहारा लेकर चार-चार शादी करते हैं. इस्लाम कहता है कि अगर आप बराबरी से निभा सकते हैं तभी दूसरी शादी करें, लेकिन ऐसा होता नहीं है."
फेमिनिस्ट्स पर भी साधा निशाना
फिजा अली ने नारीवादियों (Feminists) को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा,
"जो महिलाएं फेमिनिज्म की बात करती हैं, वे हिजाब पहनने वाली औरतों के लिए खड़ी क्यों नहीं होतीं? अगर कोई महिला अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाए, तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है."
फैंस के मिले-जुले रिएक्शन
फिजा अली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कुछ उन्हें निशाने पर ले रहे हैं.





