मनोरंजन

पद्मश्री सम्मानित कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Subhi
27 Jan 2022 7:00 AM IST
पद्मश्री सम्मानित कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
x
पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी (Milena Salvini) का निधन हो गया है।

पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी (Milena Salvini) का निधन हो गया है। मिलिना साल्विनी ने 26 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मिलिना साल्विनी के निधन पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलिना साल्विनी को याद करते हुए ट्वीट किया और शोक जाहिर किया।

इटली में हुआ था जन्म

मिलिना साल्विनी ने बुधवार को अपनी आखिरी सांस ली। वह इटली में पैदा हुई थीं और फ्रांस की नागरिक थी। अभिनय कला के क्षेत्र में उनके महती योगदान के सम्मान के रूप में भारत सरकार ने उन्हें 2019 में पद्मश्री सम्मान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी के निधन पर गरहा दुख जताया है।

पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने नृत्य की इस विधा को फ्रांस में लोकप्रिय बनाने के मिलिना के प्रयासों को याद किया और ट्वीट किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

यूनेस्को से भी मदद मिली थी

बता दें कि मिलिना के निधन पर पीएम मोदी के साथ ही साथ उपराष्ट्रपति ने भी शोक जाहिर किया है। इसके साथ ही कई और नेताओं और नेशनल- इंटरनेशनल एजेंसीज की ओर भी श्रद्धांजलि दी गई है। साल्विनी को 1962 में केरल कलामंडम में दो वर्ष एक की छात्रवृत्ति मिली थी। उन्होंने एक साथी कलाकार के साथ मिल कर 1975 में शास्त्रीय नृत्य सिखाने के लिए पेरिस में मंडप सेंटर स्थापित किया । उन्हें यूनेस्को से भी मदद मिली थी।

Next Story