बेबाक पर्सनालिटी कंगना रनौत थाने पहुंची, पुलिस ने दर्ज किया बयान

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बेबाक पर्सनालिटी कंगना रनौत अक्सर कानूनी पचड़ों में फंसी रहती हैं. अब कंगना रनौत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंची हैं. यहां वह अपने एक पोस्ट की वजह से हुई FIR के चलते आई हैं. इस सोशल मीडिया पोस्ट में कंगना ने कथित रूप से किसान आंदोलन को अलगाववादी समूह बताया था. अब जांच अधिकारी इस मामले में कंगना के बयान को रिकॉर्ड करेंगे.
खार पुलिस स्टेशन पहुंची कंगना राणावत
— Sachin Chaudhary (@journosachinc) December 23, 2021
एक सिख संगठन ने कंगना के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में दावा किया था कि कंगना रनौत ने किसानों की तुलना खालिस्तानियों से की है और ये किसानों का अपमान है.
जिसके बाद में कंगना राणावत अपना बयान देने पहुंची है pic.twitter.com/LSpygBzkbj
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





