मनोरंजन

Oscar 2023: 1927 में 36 लोगों ने की थी शुरुआत, जाने अवॉर्ड शो का इतिहास

Neha Dani
13 March 2023 7:23 AM GMT
Oscar 2023: 1927 में 36 लोगों ने की थी शुरुआत, जाने अवॉर्ड शो का इतिहास
x
1953 में पहली बार अवॉर्ड फंक्शन को टीवी पर भी प्रसारित किया गया था। वहीं आज ऑस्कर अवॉर्ड का प्रसारण पूरी दुनिया में 200 से अधिक देशों में लाइव किया जाता है।
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भारत के लिए बेहद खास रहा है। इस बार भारत ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिससे हिंदी सिनेमा की खुशी की ठिकाना नहीं रहा है। गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' और 'आरआरआर' का सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड अपने नाम कर पूरी दुनिया में भारत का नाम का रोशन कर दिया है। ऑस्कर अवॉर्ड के बारे में तो आज सभी जानते हैं लेकिन बेहद ही कम लोग जानते है कि दुनिया का पहला ऑस्कर अवॉर्ड किसने जीता था।
ये है ऑस्कर का दूसरा नाम
आपको बता दें कि ऑस्कर अकादमी पुरस्कार को ही ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से जाना जाता है। यह पुरस्कार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बडा और सम्मानित अवॉर्ड है। इस पुरस्कार से अमेरिका की मोशन पिक्चर्स ऑर्ट्स एंड साइंस हर साल फिल्म इंडस्ट्री में उम्दा काम करने वाले लोगों को सम्मानित करती है।
इस होटल में आयोजित हुआ था पहला ऑस्कर
आपको जानकर हैरान होगी कि दुनिया का पहला ऑस्कर अवॉर्ड 16 मई 1929 को रूजबेल्ट होटल में आयोजित किया गया था। इसी होटल के ब्लॉसम रूम में डिनर पार्टी हुई थी जिसमें कुल 270 लोग शामिल हुए थे। इसके लिए 5 डॉलर का टिकट रखा गया था। इस साल हुए ऑस्कर अवॉर्ड में 1927 और 1928 मे बनी फिल्मों से 15 लोगों को चुना गया था।
इन्हें मिला था पहला अवॉर्ड
पहली बार हुए ऑस्कर अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा करीब तीन महीने पहले ही कर दी गई थी। आपको बता दें कि पहला ऑस्कर अवॉर्ड का फंक्शन महज 15 मिनट में पूरा हो गया था। इसमें पहले बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एमिल जन्निंग को उनकी फिल्म 'द लास्ट कमांड' और 'द वे ऑफ ऑल फ्लैश' के लिए दिया गया था। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जेनेट गय्नोर को दिया गया था। वहीं डायरेक्शन के लिए 2 अवॉर्ड दिए गए थे, एक ड्रामा फ्रैंक बोर्जागे और दूसरा लेविस माइलस्टोन को पुरस्कार दिया गया।
यहां से टेलीकास्ट हुआ था फंक्शन
1929 में हुए पहले ऑस्कर को रेडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया गया था। इसके बाद 1953 में पहली बार अवॉर्ड फंक्शन को टीवी पर भी प्रसारित किया गया था। वहीं आज ऑस्कर अवॉर्ड का प्रसारण पूरी दुनिया में 200 से अधिक देशों में लाइव किया जाता है।

Next Story