मनोरंजन

उफ्फ! नोरा फतेही की अदाओं ने इंटरनेट पर लगाई आग, शेयर कर दिया इतना बोल्ड वीडियो

jantaserishta.com
14 March 2021 12:13 PM IST
उफ्फ! नोरा फतेही की अदाओं ने इंटरनेट पर लगाई आग, शेयर कर दिया इतना बोल्ड वीडियो
x

अपने शानदार डांस के साथ ही अपने क्यूट अंदाज और बोल्ड अवतार के लिए मशहूर नोरा फतेही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। नोरा की तगड़ी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग हैं और अक्सर अभिनेत्री के फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इस बीच नोरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नोरा फतेही का नाम उन सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। आज नोरा की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इसके साथ ही नोरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं, ऐसे में नोरा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा अपनी हॉट अदाओं से आग लगा रही हैं।


बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब नोरा के फोटोज या वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी नोरा के अलग अलग अंदाज में फोटोज और वीडियोज वायरल हो चुके हैं। नोरा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के साथ ही अपने डांस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वैसे काफी कम लोग ये बात जानते हैं कि नोरा फतेही, अभिनेत्री दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं।
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले नोरा अपने एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में थीं। नोरा ने इंटरव्यू में अपने मन की बात कही थी, वहीं बात करते करते वो एक बार भावुक भी हो गई थीं और रो पड़ी थीं। नोरा ने कहा था- 'काश मुझे किसी ने बताया होता कि मेरा यहां पर कैसे कैसे लोगों से पाला पड़ेगा, मेरा पासपोर्ट चोरी होगा, लोग मेरे मुंह पर हंसा करेंगे, मेरे बोलने के तरीके का मजाक उड़ा करेगा। मेरे साथ ये बहुत बार हुआ, मैं कई बार रोते रोते बाहर आती थी और रिक्शे से घर जाती थी। मेरे साथ करीब पांच साल तक ऐसा होता कि लोग कहते थे कि देखो तुम बहुत टैलेंटिड हो.. ये दरवाजा सिर्फ तुम्हारे लिए खुला है, लेकिन जैसे ही मैं उस दरवाजे के पास जाती, कोई उसे जोर से मेरे मुंह पर बंद कर देता।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story