
भोपाल। फिल्म निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अभिषेक सिंह राजपूत है। आरोपी हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। मामले में कुल 4 लोगों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें कि रविवार को भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान क्रू पर हिंदू संगठन बजरंग दल ने हमला कर दिया था। इस दौरान शूचिंग स्थल पर तोड़फोड़ की थी। हिंदू संगठन के लोगों ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया था। उसके बाद से प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। मामले को लेकर भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





